अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
बलहा, बहराइच (उ0प्र0)। क्षेत्र नानपारा देहात स्थित सतरूपा अष्टभुजा मन्दिर में संचालित पंचवटी श्री सीताराम संस्कार शाला मे समाजसेवी डॉ आनन्द अग्रवाल, ओम प्रकाश पोद्दार, हरि शर्मा, रज्जू भीमराजका ने संस्कार शाला में 48 जरूरमंद
बच्चों को स्वेटर वितरण किया। डॉ आनंद अग्रवाल ने बच्चों को पढ़ाई करने एवं माता-पिता एवं गुरुजनों की बातों का अनुकरण करने की सीख दी। इस मौके पर श्रीमति डॉ० वीरांगना कान्त श्रीवास्तव, श्रीमती गीता कान्त श्रीवास्तव, शीतल चौरसिया, प्रिया सोनी आदि मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment