Sunday, December 12, 2021

गांव गांव चौपाल कार्यक्रम में सपा की नीतियों व विकासकार्य बताए

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक) 

बहराइच, उ0प्र0। समाजवादी लोहिया वाहिनी जनपद बहराइच के द्वारा ब्लाक तेजवापुर खैरा बाजार में विधानसभा क्षेत्र महसी में *गाँव गाँव चौपाल* कार्यक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्यों व समाजवादी नीतियों को गांव में चौपाल लगाकर आम जनमानस बताया गया। कार्यक्रम के आयोजक लोहिया वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष निखिल कुमार मौर्या रहे। लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल का जन्मदिन गाँव के लोगों के बीच केक काटकर मनाया गया।

समाजवादी लोहिया वाहिनी बहराइच के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नन्द यादव ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का कामकाज केवल अखबारों में और सरकारी विज्ञापनों में दिखाई देता है बल्कि जमीन पर कुछ इसलिए नहीं दिखाई देता क्योंकि भाजपा ने जमीन पर कोई काम किया ही नहीं है और आज का आम जनमानस गरीब किसान बेरोजगार नौजवान भाजपा सरकार में पीड़ित शोषित माताएं और बहने ठगा महसूस कर रही है जिनको भाजपा और समाजवादी सरकारों का फर्क भी मालूम है। सन् 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में जनता के आक्रोश और अपनी हार से डरी भाजपा में बौखलाहट के हालात हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति पर भाजपा के झूठ अब जनता को स्वीकार्य नहीं है। भाजपा के छोटे-बड़े नेता दावे चाहे जितने करें पर सच्चाई यह है कि उनके राज में कहीं कोई सुरक्षित नहीं है। प्रशासन पूरी तरह पंगु है। महिलाएं अपमानित है। फेक इन्काउंटर और पुलिस हिरासत में मौतों का सिलसिला जारी है। गाँव हो या शहर सब में अपराधी बेफिक्र हैं। जब बाबा मुख्यमंत्री के आवास के कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट कर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी और फरार हो गए। व्यापारियों से लूट की कई घटनाओं का अभी तक पर्दाफाश नहीं हो पाया हो, तो भला कानून व्यवस्था के बारे में किस को नहीं पता है कि क्या है। ज़ब समाजवादी सरकार थी न्यूयॉर्क की तर्ज पर अखिलेश यादव ने 100 नं0 यूपी डायल सेवा शुरू की थी जिसमें सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचती थी। भाजपा ने इस सेवा का नम्बर बदलकर 112 कर दिया और उसकी व्यवस्थाएं चौपट कर दी। बीमारों को अस्पताल पहुंचाने के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा 108 नं0 एम्बूलेंस सेवा शुरू की गई थी। वह सेवा भी अब भरोसे की नहीं रही। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन बनी अब वहां भी समय से सुनवाई और कड़ी कार्यवाही नहीं होती है। पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ओझा ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि किसान-मजदूर और नौजवान भाजपा राज में सर्वाधिक प्रताड़ित और अपमानित हैं। किसान की आय दुगनी होना तो दूर की बात उनका धान भी एमएसपी पर नहीं खरीदा जा रहा है। कई सरकारी क्रय केन्द्रों में ताला तक नहीं खुलता है। आज चाहे जिलें में जहां-जहां खरीद हो भी रही है वहां मिट्टी के भाव औने पौने दाम में किसान अपनी फसल बेचने को मजबूर हो रहा है। हमारे जिले में 6 विधायक और सांसद भाजपा के हैं जो सरकार में मंत्री भी हैं और नौजवानों के लिए हमारे जिले में कोई फैक्ट्री या उद्योग कारखाना नहीं लगा है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार के चलते उनकी जिन्दगी अंधेरे में है। 2022 के चुनाव में किसान नौजवान महिलाएँ वह सभी वर्ग के लोग भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक कर दम लेंगे। 2022 में समाजवादी सरकार बनने जा रही हैं तभी सभी वर्ग के लोग खुशहाल होंगे। इस मौके पर राशिद अली प्रधान लोहिया वाहिनी जिला प्रवक्ता विनोद यादव आशीष गौरव श्रीवास्तव शिवम गिरी, अमरदीप यादव रियाज अहमद विशाल सिंह बड़काऊ तिवारी सहित तमाम गांव ग्रामवासी व समाजवादी साथी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment