Monday, January 3, 2022

15 से 18 वर्ष के किशोरों का कोविड टीकाकरण अभियान शुरू

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। जनपद में 15 से 18 वर्ष के किशोर किशोरियों का कोविड टीकाकरण अभियान सोमवार को शुरू हो गया है। सोमवार को कड़ाके की ठण्ड में भी टीकाकरण के पहले दिन सीएचसी नानपारा में 13 बच्चों का वैक्सीनेशन किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नानपारा प्रभारी डॉ० चंद्रभान ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है मौके पर पहुँच कर टीकाकरण करा सकते है इसके लिए  आधार कार्ड या कोई शैक्षिक प्रमाण पत्र के माध्यम से टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। नानपारा सीएचसी में  शाम 4 बजे तक 13 बच्चों का वैक्सीनेशन हुआ है। टीकाकरण कराने वाले बच्चो ने टीकाकरण कराने की अपील की और कहा टीकाकरण के बाद उन्हें कोई दिक्कत नही हुई वो बिल्कुल स्वस्थ है। इस मौके पर स्टॉफ नर्स रोमा सोनकर, हंसराज, कमरान, अनुज सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment