ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नानपारा के नवनिर्मित कार्यालय का उद्धघाटन भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल द्वारा किया गया। भाजपा नगर कमेटी के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने अपनी पुरी टीम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन दिया कि नानपारा विधानसभा का अगर कोई प्रत्याशी बनाया जाये तो भाजपा का ही बने। अन्यथा सभी को मायूसी का सामना करना पड़ेगा और ये अपील केद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व को बताया जाये।
उद्धघाटन कार्यक्रम में घनश्याम सिंह, राघवेंद्र सिंह, महेश अग्रवाल, सुमित खन्ना, कृपा राम वर्मा, नन्हे लाल लोधी, आलोक जिंदल, आनंद पोद्दार,युवा नगर अध्यक्ष रोहिय चौरसिया, महिला नगर अध्यक्ष उषा सिंघानिया, मीडिया प्रभारी पुनीत श्रीवास्तव, विपिन सिंह, जैकी शर्मा, श्याम बिहारी अग्रवाल, तीरथ राम साहू,वंदना मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अंत में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक राम स्वरूप टेकड़ीवाल ने उदघाटन के मौके पे आये सभी पार्टी से जुड़े लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
No comments:
Post a Comment