ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। बहराइच जिले की नानपारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक श्रीमती माधुरी वर्मा ने सपा का दामन थाम लिया है। गौरतलब है कि विधायिका के पति पूर्व विधायक दिलीप वर्मा पहले ही सपाई हो गए थे। अब उनके भी सपा में शामिल होने के बाद जिले मे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसके साथ ही बसपा नेता राकेश पाण्डेय, पूर्व विधायक ब्रजेश मिश्र सौरभ, पूर्व MLC कांति सिंह आदि सपा में शामिल हो गये हैं। अखिलेश यादव ने सभी को सपा की सदस्यता दिलाई है।
No comments:
Post a Comment