Sunday, January 23, 2022

लता मंगेश्कर के मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया पर फैली

शमीम अहमद शाह (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि) 

मुम्बई, महाराष्ट्र। स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर की सेहत को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैल रही हैं। लता मंगेशकर के प्रवक्ता ने गायिका के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में अफवाहों का खंडन किया हैं। इससे यह कहा जा सकता है कि लता मंगेशकर की मृत्यु झूठी है। आपको बता दें कि प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं। फिलहाल वह कोविड संक्रमण से उबर गई हैं उनके प्रवक्ता दिग्गज ने उनके बिगड़ते हुए स्वास्थ्य के बारे में झूठी ख़बरों (लता मंगेशकर की मृत्यु की झूठी खबर) को खारिज कर दिया है। प्रवक्ता नें उनके प्रशंसकों से किसी भी झूठी खबर को बढ़ावा न देने का अनुनय विनय किया है।

आपको बता दें कि लता मंगेशकर फिलहाल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। वह इस महीने की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गयी थीं जिसके बाद उन्हें 9 जनवरी को अस्पताल ले जाया गया था। 92 वर्षीय गायिका कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित थीं लेकिन वह अभी कोरोना से ठीक हो चुकी हैं उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए उनकी टीम ने एक बयान जारी कर फैंस से किसी भी झूठी खबर पर विश्वास न करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि लता मंगेशकर एक प्रसिद्ध गायिका हैं उन्होंने 1942 में 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। भारत देश की कोकिला कहे जाने वाली इस गायिका को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाज़ा जा चुका है।

No comments:

Post a Comment