Monday, January 3, 2022

बढ़ती भीषण ठंड में किटकिटा रहे लोग, नाम मात्र जले अलाव

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। हाड़ कपा देने वाली ठंड में हुई बूंदाबांदी ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है लोग घरों में दुबके हैं बाहर चलने वाले लोग टोपी मफलर व मोटे जैकेट पहने  दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अलावा की उपयोगिता बढ़ जाती है। हालांकि नाममात्र ही सही, अलाव जलने से राहगीर और निराश्रितो  को राहत मिलती है। नगर पालिका के सूत्रों की माने, तो पिछली बार नगर के एक दर्जन  से अधिक स्थानों पर अलाव जलाए गए थे। इस बार अलाव का टेंडर भी हो चुका है मगर नगर के इमामगंज चौराहे और शहीद स्मारक तिराहे को छोड़कर कहीं भी अलाव जलते दिखाई नहीं पड़ रहे हैं  वही नगरपालिका में फर्नीचर जला कर अलाव जला कर नगरपालिका कर्मी अलाव तापते दिखे। लोग स्वयं की व्यवस्था करके अलाव तापते देखे जा सकते हैं। पिछली ठंडक में नगर के इमामगंज चौराहा, बस स्टैंड, गोयल तिराहे, रेलवे स्टेशन, चूड़ी गली, कतर्निया बस स्टैंड, राकेश टाकीज, बाईपास चौराहा  पटहरण इमली,  कायस्थ टोला सहित आधादर्जन स्थानों पर अलाव जलाए गए थे। अलाव न जलने के सम्बंध में नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल मोहिद से पूछा गयातो बताया कार्यालय खुलने पर पूरी जानकारी मिल जाएगी।


No comments:

Post a Comment