ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को मय चोरी के समान के साथ गिरफ्तार किया। बीती 12/13 दिसम्बर को कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जुड़ा के खैरीपुरवा निवासी शब्बीर के घर चोरी हुई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ जंगबहादुर के निर्देशन में चोरी की जांच शुरू हुई। प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक भुद्दूर वर्मा, उपनिरीक्षक मन्तरराम आरक्षी रघुवीर प्रसाद, दिलीप कुमार जांच कर रहे थे। पुलिस टीम ने सिलेटनगज के पास से नानपारा निवासी, हक़ीमपुरवा निवासी दिलीप मिश्रा, ककरी निवासी इतवारी को ग्राम सिलेटनगज के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के पास 1 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी झुमकी, 1 अदद मंगल सूत्र, 1 अदद बिछिया, 2120 रुपए नगद, बेलचा एवं टार्च सहित गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment