Sunday, February 6, 2022

सुर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर का निधन, फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक

शमीम शाह (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि) 

मुम्बई, महाराष्ट्र। देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करके ये जानकारी दी। बीते दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिसके बाद उन्हें मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आईसीयू से वेंटिलेटर में रखा गया था।

रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने इससे पहले शनिवार को जानकारी दी थी कि लता मंगेशकर को स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद वेंटिलेटर से आईसीयू शिफ्ट किया गया था लेकिन अचानक बीते रोज उनकी सेहत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें फिर वेंटिलेटर पर रखा गया था। रविवार सुबह उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली। समूची फ़िल्म इंडस्ट्री लता जी के निधन से शोक में डूब गई है। लता दी को तमाम राजनेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी है।

No comments:

Post a Comment