ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। अधिवक्ता संघ तहसील नानपारा के सदस्य रहमत अली हाशमी एडवोकेट और सलमान हाशमी एडवोकेट के पिताजी का बुधवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया जो काफी वृद्ध और अस्वस्थ थे। अधिवक्ता के पिता के निधन पर अधिवक्ता संघ नानपारा ने प्रार्थनासभा आयोजित की और मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और दो मिनट का मौन भी धारण किया, साथ ही परिवार को दारुण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। प्रार्थना सभा मे संघ के महासचिव निर्मल कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव, जुबेर अंसारी, निरंकार जायसवाल, पवन मिश्रा, धीरेंद्र सिंह, चतुर्भुज सहाय, हरीश शर्मा, जगदंबा प्रसाद, अब्दुल अजीज सहित तमाम अधिवक्ता शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment