Friday, March 4, 2022

अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी के गठन हेतु नामांकन प्रक्रिया पूर्ण

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता) 

नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा की नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2022 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को पूर्ण हो गई। अध्यक्ष पद के लिए निरंकार प्रसाद जायसवाल, जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, वेद प्रकाश त्रिपाठी ने नामांकन दाखिल किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर केवल जयदीश कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष मध्य के लिए विजय कुमार श्रीवास्तव व मदन लाल वर्मा ने पर्चा दाखिल किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अली हुसैन मालिक ने नामांकन किया। संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर नफीस खां और संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव ने जबकि संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद पर केवल धनीराम वर्मा ने नामांकन किया। प्रशासकीय समिति के वरिष्ठ सदस्य के लिए प्रमोद कुमार गुप्ता, मुनीर अहमद, राकेश कुमार, सचिन कुमार, सुरेंद्र कुमार, चंद्रिका प्रसाद ने जबकि कनिष्ठ सदस्य के लिए रूपेश कुमार श्रीवास्तव, राहुल कश्यप, राम अचल सोनकर व प्रेम श्रीवास्तव ने पर्चा दाखिल किया। कार्यकारिणी के कुल 22 पदों पर अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारी चुने जाने हैं जिसमें से अध्यक्ष व महासचिव पद सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं। प्रत्याशियो ने मत के लिए अधिवक्ता मतदाताओं से संपर्क शुरू कर दिये हैं। चुनाव अधिकारी सुरेश चंद्र गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि आगामी 9 मार्च को प्रातः 10 से शायं 4 तक निष्पक्ष मतदान होगा, उसके बाद मतगणना होगी। चुनाव अधिकारी रामादल वर्मा, राम विनोद सिंह, रूप नारायण जायसवाल, जगदीश प्रसाद गुप्ता व सुरेश चंद्र गुप्ता ने प्रत्याशियों को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए हैं।



No comments:

Post a Comment