ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
लखनऊ/उत्तरप्रदेश। योगी आदित्यनाथ (मूल नाम : अजय सिंह) 25 मार्च यानी आज दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यूपी में 35 साल बाद किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार बहुमत मिला है। योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 4 बजे होगा। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के सीएम शामिल होंगे। इसके अलावा देश के बड़े उद्योगपतियों को निमंत्रण भेजा गया है। इतना ही नहीं योगी आदित्यनाथ ने खुद फोन कर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती को शपथ ग्रहण समारोह शामिल होने का न्योता दिया, इसके अलावा सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को भी न्योता दिया गया है।
60 उद्योगपतियों और 50 से ज्यादा संतों को भी निमंत्रण भेजा गया है। अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। इसके अलावा मुकेश अंबानी समेत 60 उद्योगपतियों को शपथ ग्रहण का न्योता दिया गया है। इकाना स्टेडियम में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, लाइटें लगाई गई हैं। पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं, सपा नेता अखिलेश यादव और रालोद चीफ जयंत चौधरी का शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होना मुश्किल प्रतीत हो रहा है।
यूपी के सभी विपक्षी नेताओं को शपथ ग्रहण का न्योता भेजा गया। इतना ही नहीं योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या, मथुरा और वाराणसी के 50 से ज्यादा संतों को खुद न्योता दिया है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सभी सदस्यों को भी न्योता दिया गया है। योग गुरु बाबा रामदेव, कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता अनुपम खेर का नाम भी लिस्ट में शामिल है। इकाना स्टेडियम में 50000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। सुरक्षा के लिए 8000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

No comments:
Post a Comment