अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) सोमवार को नगर के सुन्दर शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल की शाखा एस एस एम जे एच एस में वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया रिजल्ट के साथ सम्मान पाकर बच्चों की खुशी दोगुनी हो गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक अतुल श्रीवास्तव ने बच्चों से कहा लक्ष्य निर्धारित कर अपने अध्ययन में लगे रहे सम्मान से मारा मरुधर बढ़ता है और हम और अधिक करने को सोचते हैं।
*1995 में विद्यालय की नींव मान्यता के साथ रखी गई थी*
सुन्दर शिशु मन्दिर की शुरुआत 1995 में हुई थी तबसे वर्तमान सत्र तक लगभग 200 विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय में हो चुका है साथ ही कई बच्चे यहां से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर आज प्रशासनिक के उच्च पदों पर तैनात है। इस मौके पर प्रबन्धक ने यू केजी श्रेष्ठ रंजन श्रीवास्तव, चित्रा चौरसिया, ईशा चौरसिया एल केजी में शाईस्ता फात्मा, सौभाग्य सिंह, सागर वर्मा, नर्सरी में निगार खान विराट कश्यप, प्रियांशु बाल्मीकि, फस्ट मे उमंग गुप्ता,मोहम्मद अहसान, अभिषेक कुमार, सेकेंड में सूर्याश कुमार, जुएब खान, इशिता नाग, थर्ड हर्ष जायसवाल, समर जायसवाल, पंखुड़ी यगसैनी, फिफ्ट में इटिका गुप्ता, रेहान, दीपक को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुधाकर श्रीवास्तव, यासमीन जहां, भव्यता रस्तोगी आकांक्षा जायसवाल, फरहीन खातून, रोशनी, शबीना मिर्जा, हरीश के साथ अन्य उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment