Friday, March 25, 2022

धामी सरकार का बड़ा फैसला : उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड

पार्वत रावत (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि) 

देहरादून/उत्तराखंड : राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्‍य मे समान नागरिक संहिता लागू करने का ऐलान किया है। गुरुवार को नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया। उत्‍तराखंड में चुनाव से ऐन पहले ही धामी ने घोषणा की थी कि सरकार बनते ही समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा। 

बैठक के बाद पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा, 'नई सरकार का गठन होने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई। 12 फरवरी 2022 को हमने जनता के समक्ष संकल्प लिया था कि हमारी सरकार का गठन होने पर हम यूनिफॉर्म सिविल कोड लेकर आएंगे। हमने तय किया है कि हम इसे जल्द ही लागू करेंगे।' उन्‍होंने आगे कहा, 'हम एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाएंगे और वो कमेटी इस कानून का एक ड्राफ्ट तैयार करेगी और हमारी सरकार उसे लागू करेगी। आज मंत्रिमंडल में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया है। अन्य राज्यों से भी हम अपेक्षा करेंगे कि वहां पर भी इसे लागू किया जाए।'

No comments:

Post a Comment