Wednesday, March 23, 2022

भाजपा राज में लोकतंत्र रक्षा की उम्मीद दिन में तारे ढूंढने जैसा

अरूण कुमार राव (NNI Coverage राज्यब्यूरो) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। ट्विटर पर ट्वीट करते हुए सपा नेता शमीम शाह ने बीजेपी पर तंज कसा कहा भाजपा राज में लोकतंत्र की रक्षा की अपेक्षा करना दिन में तारे ढूंढना है। वही पर शमीम शाह ने आगे एक विडियो जो एमएलसी चुनाव नामांकन के दौरान सपा प्रत्याशीयों को भाजपा नेताओं के द्वारा रुकते दिख रहे हैं। उसी विडियो को पोस्ट करते हुए लिखा।

विडियो में साफ़ दिखाई देता है कि कुछ गुंडे लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं और पुलिस वहां खड़ी-खड़ी तमाशा देख रही है।" और शमीम शाह आगे लिखते हैं चुनाव आयोग से मेरा अनुरोध है तुरंत संज्ञान लेकर ये बेलगाम गुंडों पर और वहां मौजूद तमाशा देख रहे प्रशासनिक अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करें।

No comments:

Post a Comment