अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
नानपारा/बहराइच, उ0प्र0।नगर के कदीमी मदरसा अंजुमन इस्लामिया नानपारा में 5 बच्चों के हाफिज बनने पर एक प्रोग्राम किया गया। इस मौके पर बोलते हुए जिले के प्रसिद्ध मौलाना कारी जुबेर ने कहा यह अजमत का मकाम है बच्चे हाफिज हो गए हैं उन्होंने कहा कि दुनिया के कायम होने से 1000 साल पहले जब अल्लाह ने सूरह यासीन की तिलावत की तो फरिश्ते झूम उठे और कहने लगे कि वह खुद किस्मत हैं जो इसके जानकार और हाफिज़ होंगे उन्होंने कहा कि सभी बच्चे अपने सीने में कुरान कायम रखें और तिलावत करते रहें। मौलाना जफर कमाल ने कहा कुरान की निस्बत व अजमत बड़ी है जब कोई कपड़ा कुरान से बंध जाता है तो उसकी भी अहमियत हो जाती है और उस कपड़े को साफ जगह पर रखें। मदरसा के मोहतमिम मौलाना अफज़ल नदवी ने कहा कुरान वह किताब है जिसका कोई सानी नहीं यह किताब जिस शख्सियत से मंसूब है वह बादशाहों का बादशाह शहंशाहों का शहंशाह आकाओं का आका रब्बे जुलजलाल हैं अल्लाह कि वह ज़ात जिस के कहने से सूरज तुलु होता है और दुनिया चलती है। नदवी ने कहा कुरान आज हमारे घरों में रखी है हम तिलावत नहीं करते जबकि कुरान में इंसान की जिंदगी और उसूलों के बारे में बताया गया है कुरान के बताए रास्ते पर हम चले तो सभी इंसानों की भलाई होगी मौलाना ने कहा कुरान को पढ़ें तो उसके मतलब को भी समझना चाहिए तभी अच्छी जिंदगी गुजरेगी। इस मौके पर मौलाना अमानतुल्ला, हाफिज इशरार ने कलाम पढे। कार्यक्रम में मौलाना रिजवान नदवी ,मौलाना मोहम्मद अहमद,मौलाना गुफरान, मौलाना सालिम, मौलाना इलियास, हाजी वदूद अहमद खान, हाजी इकबाल, हाजी सिराज ,हाजी जाफर, खालिद शेख आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment