Wednesday, March 9, 2022

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने निरंकार जायसवाल, प्रेम त्रिपाठी महामंत्री

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)  

नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा में 9 मार्च को नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव सकुशल संपन्न हो गए। अध्यक्ष व महासचिव पद पर चुनाव हुए, शेष सभी पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने जा चुके हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयदीश कुमार श्रीवास्तव और सह मंत्री ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

प्रेम कुमार त्रिपाठी, महासचिव (बाएं) व निरंकार प्रसाद जायसवाल, अध्यक्ष (दाएं) समर्थकों सहित चित्र में मौजूद

अधिवक्ता संघ नानपारा की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 247 अधिवक्ता मतदाताओं में से 244 अधिवक्ताओं ने मत डाले। अध्यक्ष पद पर निरंकार प्रसाद जायसवाल ने 135 मत प्राप्त करके जीत हासिल की, जबकि उनके मुकाबले जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव 92 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे, वहीं वेद प्रकाश त्रिपाठी को महज 16 मतों से संतोष करना पड़ा। महासचिव पद के लिये भी तीन प्रत्याशी मैदान में थे। प्रेम कुमार त्रिपाठी ने 136 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। राम गोपाल वर्मा 83 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। विनोद कुमार वर्मा को केवल 23 मत मिले, 1 मत अवैध रहा। विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला। चुनाव कार्यकारिणी के अध्यक्ष रामादल वर्मा सहित राम विनोद सिंह, रूप नारायण जायसवाल, सुरेश चंद्र गुप्ता व जगदीश गुप्ता ने शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह भी अपने दल बल से बराबर मुस्तैद दिखाई दिए।

No comments:

Post a Comment