Wednesday, March 23, 2022

पत्रकार को पितृशोक, पत्रकारों ने सभा कर शोक संवेदना जताई

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो) 

नानपारा/बहराइच (उ0प्र0)। शहर के वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर शकील एवं फरीद अहमद के वालिद हाजी सफीक का निधन हो गया वे 87 वर्ष के थे। सूचना मिलते ही शहर के लोगों ने आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में नगर चेयरमैन अब्दुल मोईद राजू, पूर्व चेयरमैन अब्दुल वहीद, जुबेर अंसारी व रहमत अली हाशमी एडवोकेट, हकीम अनीस अहमद खान, सुरेश शाह, मनोज तिवारी ,राम जायसवाल, हाजी वदूद, मौलाना अफजल एवं  पत्रकार गण रहे। पितृशोक पर मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय पर पत्रकारों ने एक शोक सभा का आयोजन धर्मेंद्र कांत श्रीवास्तव जी की अध्यक्षता मे किया जिसमें 2 मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति की कामना की गई। इस मौके पर जगदीश कुमार श्रीवास्तव ,विनोद जयसवाल, दिवाकर श्रीवास्तव, विनोद द्विवेदी, शुभम तिवारी, सहाब खान, विवेक श्रीवास्तव, डी पी श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, अय्यूब अंसारी, पंकज द्विवेदी आदि थे।


No comments:

Post a Comment