आजाद हुसैन (NNI Coverage ब्यूरो)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। पुलिस अधीक्षक खीरी संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना पलिया पुलिस द्वारा गस्त व चेकिंग के दौरान सिंगहिया मोड़ कस्बा पलिया से अभियुक्त महेश कुमार चंद्र पुत्र धन बहादुर चंद्र निवासी ग्राम सुक्खड़ कैलाली थाना धनगढ़ी जनपद कैलाली नेपाल राष्ट्र को 900 टैबलेट अवैध नशीला पदार्थ अल्प्राशेफ सहित गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना पलिया पर मु0अ0सं0 178/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय भेजा गया।

No comments:
Post a Comment