ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
बहराइच / नानपारा, उ0प्र0। पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मुहिम की शुरूआत करते हुए प्रत्येक ब्लॉक में अमृत पंचवटी का निर्माण किया जा रहा है। इसी के सापेक्ष ब्लॉक बलहा के लक्ष्मणपुर मटेही अमृत पंचवटी का शिलान्यास जिला अधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने किया विकासखंड के ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर मटेही में बन रही 90 बीघा भूमि पर अमृत पंचवटी में पीपल बरगद नीम पकड़ गूलर आदि के साथ औषधीय महत्व वाले पौधे लगाए जाएंगे। पंचवटी का शिलान्यास मंत्रोच्चारण, हवन के साथ औषधीय व भरपूर ऑक्सीजन देने वाले पौधों को शास्त्रीय विधि के साथ हुआ। विकास खंड अधिकारी सन्दीप कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में 10000 पौधे लगाए जाएंगे पंचवटी पौधे लगाए जाएंगे बाद में इनमें और भी पौधे लगाए जाएंगे वाटिका के चारों ओर कटीले तार लगाने के साथ एक सुंदर पार्क जैसा बनाया जिसमें शाम को लोग घूम सकें इसलिए इसकी सूरत को सुंदर बनाने के लिए पक्के रास्ते, सोलर लाइट आदि से सजाया जाएगा पंचवटी वाटिका के शिलान्यास के मौके पर गुलरा प्रधान ने जिलाधिकारी के अनोखी मुहिम में योगदान देते हुए 15 कुंतल भूसे का दान दिया वहीं हाड़ाबशरी ग्राम प्रधान ने ₹21000 का दान दिया जिस पर जिलाधिकारी ने इस राशि से भूसे की खरीद कर दान करने को कहा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष कृपाराम वर्मा खंड विकास अधिकारी सन्दीप कुमार, सहायक खण्ड विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप सहित अन्य मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment