ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि)
बहराइच / नानपारा, उ0प्र0। तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को फरियादियों की समस्या का निस्तारण करने के आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौपकर जल्द ही समाधान करने के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी के नानपारा पहुंचने की जानकारी लगते ही कई पीड़ित अपनी शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष पेश हुए। सर्वाधिक शिकायतें अवैध कब्जे और बिजली समस्या को लेकर आई। इस पर उन्होंने हल्का अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। डीएम ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्य को पूरी लग्न व तत्परता गुणवत्ता के साथ समय अवधि के साथ पूर्ण करें। जिससे कि शिकायतकर्ताओं को तहसील दिवस में अनावश्यक रूप से न आना पड़े शिकायतकर्ता की शिकायत का समाधान मौके पर ही हो जाना चाहिए जनपद का प्रत्येक व्यक्ति हमारे लिए महत्वपूर्ण है उसकी समस्या का समाधान करना हमारा दायित्व कर्तव्य दोनों है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होग इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीणा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार संदीप कुमार परियोजना अधिकारी अनिल सिंह जिला विकास अधिकारी डीपीआरओ उमाकांत उप जिलाधिकारी अजीत परेश तहसीलदार अमरचंद खंड विकास अधिकारी बलाहा संदीप कुमार सहित समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment