Wednesday, May 11, 2022

तहसीलदार के तबादले के आश्वासन पर अधिवक्ताओं की हड़ताल स्थगित

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता) 

नानपारा, बहराइच (उ०प्र०)। तहसीलदार नानपारा अमर चंद्र वर्मा के विरूद्ध चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल बुधवार को 22वें दिन स्थगित कर दी गई जब सीआरओ ने तबादले का आश्वासन दे दिया।

गौरतलब है कि तहसीलदार नानपारा की अनियमित कार्यशैली, पक्षपातपूर्ण रवैया और अदालत पर व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते अधिवक्ता संघ नानपारा पूरी तरीके से लामबंद था, वहीं 6 मई से कलमबंद हड़ताल भी शुरू हो गई थी जिससे दस्तावेज रजिस्ट्री का कार्य भी ठप हो गया। उपनिबन्धन कार्यालय नानपारा से जानकारी लेने पर पता चला कि एक दिन में औसतन तीस रजिस्ट्री होती है पांच दिन में लगभग पचीस लाख रुपये की राजस्व हानि हुई है। इसी दौरान सीआरओ बहराइच ने नानपारा पहुंचकर संघ के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की, जिसके बाद आवश्यक बैठक कर संघ के अध्यक्ष निरंकार प्रसाद जायसवाल और महासचिव प्रेम कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सीआरओ द्वारा हड़ताल को खत्म करने की पहल की गई है उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया है कि उसके बाद तहसीलदार का तबादला किया जाएगा। बैठक में अधिवक्ता संघ द्वारा तय किया गया कि आगामी मंगलवार यानी 17 मई तक हड़ताल स्थगित रखी जाएगी यदि इस बीच तहसीलदार नानपारा का तबादला अन्यत्र नहीं होता है तो पुनः विधिवत हड़ताल चालू कर दी जाएगी। 

बैठक में मुख्य रूप से रहमत अली हाशमी, रूप नारायण जायसवाल, वीरेंद्र वर्मा, जुबैर अंसारी, अजय श्रीवास्तव, चतुर्भुज सहाय, एहतराम हुसैन, रामादल वर्मा, हरीश शर्मा, रमेश पाठक, बंशगोपाल, ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव, मगन बिहारी, सुरेंद्र साहू, वेद प्रकाश, अमरनाथ वर्मा, राहत, धनीराम वर्मा, टीकाराम मिश्रा आदि तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment