अरूण कुमार राव (NNI Coverage राज्यब्यूरो)
गोण्डा, उ0प्र0। दरोगा को पीड़ित से रिश्वत मांगना मंहगा पड़ गया, सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल ऑडियो की जांचोपरांत एसपी ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव द्वारा वादी से पैसे की मांग की बात प्रकाश में आई थी जिसके संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा द्वारा उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

No comments:
Post a Comment