अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। भारतीय जनता पार्टी मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने बहराइच जिला प्रभारी मोहसिन मलिक को प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष आसिया खान को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर पदोन्नति किया है। इस अवसर पर मोहल्ला किला नानपारा में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मोहसिन मलिक और आसिया खान का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष आरिफ रजा ने कहा भाजपा मजदूर संगठन मजदूरों के हित के लिए कार्य कर रहा है मजदूरों के हित की तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं मजदूरों को इन योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता है। प्रदेश सचिव मोहसिन मलिक ने कहा की वह समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ मजदूरों को दिलाने के लिए अन्य जिलों मै पहुंच गया हर संभव प्रयास करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष आसिया खान ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ जो उनके हकदार हैं उन तक पहुंचाया जाएगा मजदूरों की भलाई के लिए सरकार कार्य कर रही हैं। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से मोहम्मद कलीम, कासिम सभासद, नीलिमा, कयूम, लता कुमारी ,शकील कुरेशी, मसूद अली, वसीम खान आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment