Sunday, June 12, 2022

धारा 376 में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)

नानपारा/रुपईडीहा, बहराइच (उ0प्र0)। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी जनपद बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम व वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्रीधर पाठक के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 जयहिन्द विश्वकर्मा  मय हमराह  का0  अजय सिंह के द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट सम्बन्धित अ0सं0 1109/14 धारा 376/504/506 भादवि से संबंधित वारन्टी जोगिन्दर पुत्र लल्लन निवास महराजनगर दा0 लखैहिया थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच  को उसके घर से  समय  11.30 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सदर के लिए रवाना किया गया।


No comments:

Post a Comment