अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) कोतवाली नानपारा में शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह के प्रयास से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर में डॉक्टर एसोसिएशन नानपारा का सहयोग रहा। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने फीता काटकर किया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी एसडीएम नानपारा अजीत परेश पुलिस क्षेत्राधिकारी जंग बहादुर तहसीलदार अमर चंद वर्मा चेयरमैन अब्दुल मोहित राजू भाजपा नेता नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ,अभय मद्धेशिया, रहमत अली हाशमी, अफसर हुसैन सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और शिविर में आए लोग मौजूद रहे इस मौके पर बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी कार्य हो रहे हैं बिना भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है विगत शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर शांति समिति की बैठक करके लोगों को बताया गया था पूरे जिले में सभी लोगों ने सहयोग किया और कहीं से कोई बात नहीं हुई उन्होंने सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि किसी को भी कानून से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा करने दिया जाएगा इंटेलिजेंस एल आई यू के लोग अपना काम कर रहे हैं कहीं से कोई गलती करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी डीएम ने कहा कि 14 से 21 जून तक योग दिवस कार्यक्रम चलना है इसके लिए सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में योगा करें उन्होंने मौके पर लोगों को हंसा कर दिखाया। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखें को कहा डी एम ने मौलाना एवं पंडित जी को उपहार देकर सम्मानित किया भाजपा नेता अजय गुप्ता ने कहां की पहले नागरिकों की मूलभूत सुविधाएं हैं रोटी कपड़ा और मकान मानी जाती थी अब शिक्षा स्वास्थ्य और सुरक्षा इन 6 मूलभूत सुविधाएं हैं सभी पर सरकार ध्यान दे रही है सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिया जा रहा है। चेयरमैन अब्दुल मोहित राजू ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सर्व समाज को मिल रहा है नगर में ही देखते हैं जितने मकान मिले हैं उनमें अधिकार अल्पसंख्यक हैं सरकार सब के लिए काम कर रही है। आयोजित शिविर में आए करीब तीन सौ मरीजों को डॉक्टर शिबली मजहर ,डॉ अबुल हसन अंसारी ,डॉक्टर अफजल, डॉक्टर फरहत शमशेर ,डॉ विकास अग्रवाल, डॉ प्रियंका, डॉ राघवेंद्र बाजपेई ,अमान साहिद, डॉक्टर शौकत खान, डॉक्टर खान आरिफ ,डॉ शिवम गुप्ता आदि ने मरीजों को देखा और निशुल्क दवाएं दी जिन मरीजों की जांच होनी थी उन्हें 50% पर कराया गया। यही नहीं शिविर में आए लोगों के लिए कोतवाली की ओर से भोजन भी कराया गया।
आपको बता दें कि कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने थाने में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की सेवा का प्रयास किया है जिसकी सराहना हो रही है।


No comments:
Post a Comment