Saturday, June 18, 2022

हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी होने पर खुशी की लहर

प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो) 

देवीपाटन/बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। आज माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी होते ही परीक्षार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिणाम निकलते ही जनसेवा केंद्रों पर बच्चे परिणाम देखने व प्रिंट आउट लेने के लिए डटे रहे। नानपारा के जे पी गर्ल्स इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ वीरांगना कांत ने बताया कि विद्यालय का शत प्रतिशत परिणाम रहा।  जे पी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में हाईस्कूल की सुमैया 84.5, आसिया 80.5 पलक विश्कर्मा 79.2, एवम सृष्टि सोनी 75.88 और इंटर मीडिएट परीक्षा में एनम 81 प्रतिशत, खुशी 79 प्रतिशत नसरा 75 प्रतिशत, आरती 74 प्रतिशत अंक पाकर काफी उत्साहित नजर आईं। अच्छे अंक प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार ने बधाई दी है।

  

श्री शंकर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि हाईस्कूल में अनिल कुमार 82.3, फातिमा 81.20, जाने आलम 80 प्रतिशत, इण्टरमीडिएट में रूपेश कुमार 79.8 प्रतिशत, दिव्यांशी सिंह 79.2 प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर विद्यालय परिवार ने बधाई दी। 

  
   अनिल कुमार        रूपेश कुमार      फातिमा मुश्कबार

सआदत इण्टर कॉलेज में हाईस्कूल में नैन्सी गुप्ता 79 प्रतिशत,  अलशिफ़ा 77 व अंजली गौतम 73 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मन्दिर मे प्रज्ञा सिंह 84.66, अर्पिता यादव 83.66 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हुई। वही ज्ञान चंद मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 10 वी कक्षा के छात्र छात्राएं प्रतिक्षा श्रीवास्तव ने स्कूल में  84% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है दूसरे स्थान पर अवधेश कुमार यादव 80.83% तीसरे स्थान पर विनय यादव और छाया पांडे 76.33% चौथे स्थान पर उदय श्रीवास्तव 76.16% पांचवें स्थान पर एकता वर्मा 75 .5% छठे स्थान पर नंदनी वर्मा 75.16% सातवें स्थान पर अन्नू वर्मा 72. 83% आठवें स्थान पर रुचि वर्मा 71.66%, नवें स्थान पर दिव्या श्रीवास्तव 71.16%, दसवें स्थान पर उत्कर्ष श्रीवास्तव 70.66% प्राप्त कर अव्वल रहे। सभी बच्चों ने इस रिजल्ट पर खुशी जाहिर की है।

No comments:

Post a Comment