ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2022 को जनपद मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित जनपद के तहसील व विकास खण्ड मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों, नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों व उनके वार्डो, ग्राम पंचायतों, प्राथमिक, माध्यमिक सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 05ः30 से 08ः00 बजे तक कॉमन योगा प्रोटोकाल के अनुरुप योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में योगाभ्यास किया गया। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने जनपद वासियों को योग दिवस की बधाई देते हुए अधिक से अधिक संख्या में अपने नजदीकी योग स्थल पर पहुंचकर योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की थी जिसके क्रम में समूचे जनपद में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। योग दिवस पर नानपारा में श्री शंकर इंटर कॉलेज और सआदत इंटर कॉलेज परिसर में भी योग प्रशिक्षण दिया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान श्री शंकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव ने यह संकल्प दिलाया कि अपने घर परिवार में और इष्ट मित्रों को भी योग के लिए प्रेरित करें ताकि हम सभी स्वस्थ रहें। नानपारा क्षेत्र के विधायक राम निवास वर्मा ने भी योग शिविर में प्रतिभाग किया।


No comments:
Post a Comment