ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि)
नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। क्षेत्र में नशा तस्करी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। कोतवाली क्षेत्र में आए दिन कोई न कोई मामला सामने आता रहता है। रविवार को एक पुराने तस्कर को 2 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी चरस तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
रविवार को नानपारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रुपईडीहा रोड पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर दबिश देकर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर अपरपुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन पर पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ जंगबहादुर यादव के नेतृत्व उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह, आरक्षी निरुपम, शिशिर, सुनील कुमार ने दबिश दी। तभी रुपईडीहा के तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया जिसपर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से दो किलो चरस बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर ने बताया कि अभियुक्त पर व उसके तीन पुत्रियों पर पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहट दर्ज है कई मुकदमे जिसमे अभियुक्त पर मुकदमा संख्या 625/17 में 308, 323, 327, 352, 452, 506, मुकदमा संख्या 2520/17 में एनडीपीएस एक्ट उनकी पुत्री मैनाज, हिना व मुस्कान पर मुकदमे दर्ज हैं।
पकड़े गए अभियुक्त वकील अहमद पुत्र मुमताज निवासी कसाई टोला कोतवाली नानपारा की लम्बे समय से पुलिस तलाश कर रही थी। काफी समय से अभियुक्त पुलिस को चकमा दे रहा था।

No comments:
Post a Comment