Sunday, July 3, 2022

पत्रकार के आकस्मिक देहांत पर शोक, श्रद्धांजलि सभा आयोजित

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता) 

नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। मान्यता प्राप्त पत्रकार व सप्ताहिक समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर भगवान से पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। सप्ताहिक समाचार पत्र  बाबा एक्सप्रेस के सम्पादक  शैलेन्द्र अग्रवाल के आक्समिक निधन पर नानपारा में मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकारों ने एक शोकसभा आयोजित कर दिव्य आत्मा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और परिवार को इस दारुण दुख से उबरने की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की। इस मौके पर पत्रकार डी के श्रीवास्तव, अभिलाष श्रीवास्तव, जयदिश श्रीवास्तव, ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, दिवाकर श्रीवास्तव, अनिल वर्मा  सहित अन्य मौजूद रहे।

(शैलेंद्र अग्रवाल : संपादक - बाबा एक्सप्रेस समाचार पत्र)

No comments:

Post a Comment