Thursday, July 21, 2022

सेतु की भार वाहन क्षमता का मूल्यांकन करने को बंद रहेगा आवागमन

पार्वत रावत (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि) 

पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड। रेल विकास निगम द्वारा दिनांक 25 जुलाई से 27 जुलाई, 2022 तक पौड़ी-देवप्रयाग-गजा-जाजल मोटर मार्ग में 01 किमी0 में स्थित सेतु की भार वाहन क्षमता का मूल्यांकन किया जाना है। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशों के क्रम में उक्त तिथियों पर सेतु की लाइव लॉड टेस्ट हेतु वाहनों का आवागमन बंद किया जाना है, जिस कारण से दिनांक 25 से 27 जुलाई तक 3 दिवस हेतु पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग बंद होने की दशा में ऋषिकेश-देवप्रयाग-पौड़ी आने वाले वाहन देवप्रयाग-श्रीनगर -पौड़ी मार्ग में संचालित होंगे।

           जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में रेल विकास निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा यातायात पुलिस द्वारा उक्त सूचना को रूट पर आवागमन करने वालों के संज्ञान में लाने हेतु विभिन्न स्थानों पर साइन बोर्ड  लगाने की कार्यवाही गतिमान है ताकि लोग उक्त तिथियों में संबंधित रूट से आवागमन ना करें।

No comments:

Post a Comment