Sunday, July 3, 2022

ग्राम न्यायाधीश नानपारा सचिन वर्मा को अधिवक्ताओं ने दी विदाई

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)

नानपारा, बहराइच। तहसील नानपारा में संचालित ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश का स्थानांतरण होने पर अधिवक्ता संघ ने विदाई समारोह आयोजित किया जिसकी अध्यक्षता एल्डर कमेटी चेयरमैन रामादल वर्मा ने की। 

उत्तरप्रदेश शासन की मंशानुरूप नानपारा में वर्ष 2019 में ग्राम न्यायालय की स्थापना हुई थी जिसमे न्यायाधीश श्री सचिन वर्मा ने कार्यभार संभाला था, अब उनका स्थानांतरण होने से अधिवक्ता संघ नानपारा की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किये और माल्यार्पण कर अभिवादन किया। श्री सचिन वर्मा की कार्यशैली काफी सराहनीय रही है उन्होंने बार बैंच के मध्य सौहार्दपूर्ण संबंध कायम रखा। साथ ही नए अधिवक्ताओं को काफी हद तक सिखाने का भी प्रयास किया और जरूरतमंद लोगों को त्वरित न्याय देने का भरसक प्रयास किया। श्री वर्मा के स्थानांतरण से कई अधिवक्ता मायूस दिखाई दिए, वहीं पदोन्नत होने के कारण खुशी भी रही। न्यायाधीश श्री वर्मा ने अपने वक्तव्य में नानपारा के अधिवक्ताओं के साथ काम करने में हर्ष जताते हुई आभार व्यक्त किया। विदाई समारोह में अधिवक्ता संघ महासचिव प्रेम त्रिपाठी, संयुक्त सचिव ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव, धनीराम वर्मा, चन्द्रिका प्रसाद, एहतराम हुसैन, नीलेश श्रीवास्तव, वेद प्रकाश सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment