Saturday, August 13, 2022

सरेराह अधिवक्ता की मोटरसाइकिल चोरी, अभी पता नहीं लगा

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)

नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। तहसील नानपारा में विधि व्यवसायरत धीरेन्द्र सिंह सेंगर एडवोकेट अपने किसी जरूरी काम से वृहस्पतिवार दोपहर नानपारा - लखीमपुरखीरी बाईपास मार्ग पर अपनी मोटरसाइकिल एच एफ डीलक्स यू पी 40 ए एन 1844 से गए हुए थे। वह सलीकाबाद के पास सड़क किनारे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके काम निपटाने लगे, थोड़ी ही देर में वापस आकर देखा तो मोटरसाइकिल नदारद थी। तहरीर थाना कोतवाली नानपारा में दी गई है, पुलिस ने छानबीन करके मोटरसाइकिल की तलाश का आश्वासन दिया है।


No comments:

Post a Comment