Sunday, August 21, 2022

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर थाना परिसर में जागरण व भक्तों का जमावड़ा

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। थाना परिसर नानपारा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़े धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। बाहर से आये कलाकारों ने अपनी कला व झांकियों के माध्यम से लोगों का मनमोह लिया। कार्यक्रम  विधि विधान से पूजन आरती के साथ शुरू हुआ और भक्ति भजन व नृत्य से पूरा पंडाल श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा, भक्त झूमते नजर आए। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह की इस अनूठी पहल की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। कार्यक्रम से पुलिस व जनता में सामंजस्य देखने को मिला।

आयोजित भक्ति कार्यक्रम में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आये अतिथियों हेतु प्रसाद व भोजन की समुचित व्यवस्था की गई। पुलिस विभाग ने अतिथियों का स्वागत कर बड़े अनुशासित ढंग से कार्यक्रम को सम्पन्न कराया। इस कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकारों के साथ प्रधानगणों, क्षेत्र प0 सदस्यों, शहरी व ग्रामीण जनमानस के साथ बच्चों व महिलाओं ने भारी संख्या मे उपस्थित आकर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहे। इस मौके पर जिले के आला अफसरान के अतिरिक्त समस्त पुलिस स्टाफ नानपारा भी मौजूद रहा।


कार्यक्रम में विधायक नानपारा व विधायक बलहा सरोज सोनकर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी  डॉक्टर जंग बहादुर यादव, पूर्व चेयरमैन नानपारा अ0 वहीद कुरैशी, वर्तमान चेयरमैन अ0 मोईद राजू भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं सहित हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment