अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। वादकारियों एवं पीड़ितों के लिए सस्ता एवं आसान न्याय शुलभ कराने को लेकर प्रत्येक तहसील में 13 अगस्त दिन शनिवार को तहसील स्तर पर लोक अदालत आयोजित की गई। इसी के चलते तहसील नानपारा स्थित ग्राम न्यायालय में वृहस्पतिवार को पहुंचे वादकारियों एवं परिजनों को न्यायाधिकारी श्री आनंद गुप्ता एवं अधिवक्ताओं ने कानून संबन्धी तमाम जानकारियां दीं थीं एवं आम नागरिक के कानूनी अधिकारों से भी अवगत कराया था। परिणामस्वरूप 13 अगस्त शनिवार को ग्राम न्यायालय नानपारा में आयोजित लोक अदालत में प्रस्तुत कुल 271 में से 224 विवादों का निस्तारण किया गया, जिसमे अपराध संबन्धी 01, विवाह संबन्धी 33, सिविल वाद 02 तथा अन्य अपराधिक 188 मामले शामिल थे। उक्त जानकारी तहसील नानपारा विधिक सेवा समिति के पैनल लॉयर ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव, एडवोकेट ने दी।
विधिक सेवा समिति नानपारा के पैनल लॉयर ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट ने उपस्थित आये लोगों को बताया कि निःशुल्क विधिक सहायता हेतु महिलाएं व 18 वर्ष के बच्चे, मन्द बुद्धि व दिव्यांग तथा आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति पात्र हैं। इस दौरान न्यायाधिकारी, अधिवक्तागण एवं न्यायिककर्मियों व पीड़ित परिजनों सहित तमाम वादकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment