Saturday, August 13, 2022

अक्षिता ने अदनान को और काजल ने सरफराज को बांधी राखी

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (ब्यूरो/प्रतिनिधि NNI Coverage)

नानपारा/बहराइच (उ0प्र0)। क्षेत्र में शुक्रवार को श्रावणी पूर्णिमा पर धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस पर्व पर जाति धर्म के बंधन को त्याग कर लोगों ने भाई-बहन के प्रेम को प्रमाणित किया। नानपारा में गंगा जमुनी तहजीब हमेशा से रही है, भाई बहन के अनूठे प्रेम का उदाहरण देखने को मिल रहे हैं। 

हमेशा की तरह इस बार भी समाजसेवी पत्रकार सरफराज सिद्दीकी को काजल मिश्रा ने राखी बांधी। इसी प्रकार नानपारा के ही 9 वर्षीय अदनान ने अक्षिता श्रीवास्तव से राखी बंधवाकर आपसी सौहार्द और गंगा जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल पेश की है। रक्षाबंधन के पर्व पर हर उम्र के लोगों में उत्साह और उमंग देखने को मिलता है लेकिन सरफराज और काजल व अदनान और अक्षिता जैसे बच्चे ही रक्षाबंधन जैसे त्यौहार में तमाम बुजुर्गों की दकियानूसी बातों पर भी ताला लगा देते हैं। ऐसे उदाहरण यह बताते हैं कि रक्षाबंधन केवल मजहबी त्यौहार नहीं, बल्कि मनोभावों का त्योहार है। इस मौके पर अक्षिता ने अदनान को टीका करके आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाई, दोनों ने एक दूसरे की लंबी उम्र की कामना की और जरूरत पड़ने पर काम आने का वचन भी दिया।

अक्षिता श्रीवास्तव ने अदनान की कलाई पर बांधी रखी

सरफराज की कलाई पर राखी बांधती काजल मिश्रा

No comments:

Post a Comment