Thursday, September 8, 2022

फांसी के फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, फैली सनसनी

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। जनपद की कोतवाली नानपारा के केशवापुर में नवविवाहिता की मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पिता ने दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। क्षेत्र के केशवापुर  में 22 वर्षीय एक विवाहिता की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दामाद समेत ससुरालीजनों पर दहेज को लेकर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पांच माह पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी, शक्तिकुआं निवासी रक्षाराम की बेटी पूजा (22) की पांच माह पहले रोहित प्रजापति के साथ हुई थी। बुधवार को पूजा का शव कमरे के अंदर लटका मिला।  ग्राम प्रधान की सूचना पर  उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह ने मौके पर पहुँचकर  शव को कुंडे से उतरवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका  पूजा के पिता रक्षाराम ने बताया कि ससुराली जन एक लाख रुपए व  वासिंग मशीन की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने  बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

No comments:

Post a Comment