ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। नानपारा के युवा साहित्यकार रोशन जमीर ने अपने द्वारा लिखित पुस्तक गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक रियासत नानपारा पुस्तक की एक प्रति जनहितेषी, गौ सेवक एवं साहित्यकार जिला अधिकारी बहराइच डॉक्टर दिनेश चंद्र जी को भेंट किया । इस अवसर पर पुस्तक के कुछ अंश को पढ़कर डीएम ने प्रशंसा की साहित्यकार के साथ में गए वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार डॉ० शकील अंसारी एवं साहित्यकार के रिक्वेस्ट पर डीएम ने अपनी नामचीन पुस्तक कॉल प्रेरणा की एक प्रति प्रदान की ।
आपको बता दें कि नानपारा के साहित्यकार रोशन जमीर द्वारा लिखित पुस्तक में आजादी से पूर्व रियासत नानपारा की दास्तान नानपारा के ऐतिहासिक स्थल के साथ ही जिले भर के ऐतिहासिक स्थलों ,रियासतों ,पूजा स्थलों का जिक्र है । रोशन जमीर ने बताया कि वह आगे भी पुस्तक लिख रहे हैं जो आने वाले समय में प्रकाशित होगी।

No comments:
Post a Comment