ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। बीती रात से क्षेत्र में रुक रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है गलियों और सड़कों पर कीचड़ पानी भर गया है वही किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई है।
बीते 2 माह से मायूस चल रहे किसानों पर ईश्वर की कृपा होने से फसलों को काफी लाभ हो रहा है जिसके कारण किसानों में खुशी है। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि पहले की बर्बाद फसलों की जगह अनेक किसानों ने दूसरी फसल खेतों में डाली थी वह भी सूख रही थी। वर्षा से फसलों को काफी लाभ होगा धान, तिलहन की खेती सब्जियां और गन्ना आदि सभी फसलों को लाभ होगा।

No comments:
Post a Comment