Wednesday, September 21, 2022

कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव के निधन से एंटरटेनमेंट जगत में शोक

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता) 

नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। विश्व शांति दिवस के दिन देश की एक आवाज़ हमेशा के लिए शांत हो गई, जो पूरे देश के दुःख दर्द पीड़ा को खुशियों में बदल देती थी। बुधवार सुबह देश के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार और कॉमेडी की दुनियां में गजोधर के नाम से विख्यात, यश भारती से सम्मानित राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया। कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव के निधन पर नवल एंटरटेनमेंट क्रिएटिविटी फ़िल्म बैनर के संचालक व कलाकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की। फ़िल्म निर्देशक ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि राजू श्रीवास्तव के निधन से समूचे एंटरटेनमेंट जगत की बड़ी क्षति हुई है, गम को खुशी में तब्दील करने की क्षमता रखने वाले वह अद्वितीय प्रतिभाशाली व्यक्ति थे। करीब 42 दिनों की जीवन और मृत्यु की लम्बी लड़ाई लड़ते हुए राजू ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कलाकार सरफराज सिद्दीकी ने कहा कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने देश दुनियां में अपनी कॉमेडी का जलवा कायम रखा। आज उनके निधन पर नानपारा में राजू श्रीवास्तव के चाहने वाले स्तब्ध हो गए हैं। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में कलाकार, अक्षिता श्रीवास्तव, शेफाली श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, फलक खान, आराध्या सिंह, शोएब खान, अय्यूब अंसारी, शहाबुद्दीन खान सहित तमाम क्षेत्रीय कलाकार शामिल थे।

राजू श्रीवास्तव के असमय निधन पर चित्रांश परिवार से नानपारा के प्रधानाचार्य अनुराग प्रकाश श्रीवास्तव, पत्रकार गण धर्मेंद्र कांत श्रीवास्तव, जयदीश श्रीवास्तव, अभिलाष श्रीवास्तव, दिवाकर श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी भाजपा पुनीत श्रीवास्तव, पैथालोजिस्ट गगन श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, के के श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, अजय अस्थाना आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment