ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। एक स्थानीय होटल में विकास खण्ड बलहा के ग्राम प्रधानों व परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की उन्मुखीकरण एवं संगोष्ठी खंड शिक्षा अधिकारी विभा सचान की अध्यक्षता में हुई। जिसके मुख्य अतिथि विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा विशिष्ट अतिथि जिला पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष कृपाराम वर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमित पाण्डे ने किया। मुख्यातिथि ने सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा को उच्च शिखर तक ले जाने वाले प्रयासों के बारे में बताते हुए गुरुओं योगदान के बारे में ही बताया उन्होंने कहा कि जब मैं सरकारी स्कूल में पढ़ा रहा था तब इतनी सुविधाएं नहीं थी लेकिन आज बच्चे स्वादिष्ट भोजन के साथ विद्यालय में अच्छे-अच्छे सुविधाएं पा रहे हैं इनमें कहीं ना कहीं आप सभी का भी योगदान रहा है सरकार के साथ-साथ आप सभी धन्यवाद के भागीदार हैं ।खंड शिक्षा अधिकारी विभा सचान ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। एआरपी आनन्द ने दीक्षा एप्प व कायाकल्प, मनोज श्रीवास्तव ने डीबीटी, असलम ने निपुण भारत, पंकज ने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन कायाकल्प पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरी प्रधानाध्यापक विश्व दीपक ,प्राथमिक विद्यालय माघी के रामकुमार, प्राथमिक विद्यालय ककरहा के प्रधानाध्यापक करनजीत व इन विद्यालयों के ग्राम पंचायत के प्रधानों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नेहा त्रिपाठी, स्वेता सिंह, तबस्सुम बेगम, नुजहत इदरीशी, आकांक्षा त्रिपाठी, अनिल श्रीवास्तव, राधेश्याम, सौरभ बंसल, डी डी पटेल, ग्राम प्रधान पीर गुलाम, अच्छन खा, कुद्दुस अली सहित अन्य उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment