ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। सआदत इण्टर कॉलेज के मैदान मे श्री शंकर इंटर कॉलेज द्वारा मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें मंडल के बहराइच, गोण्डा, बलरामपुर के टीमो ने प्रतिभाग किया जबकि श्रावस्ती की किसी टीम ने प्रतिभाग नही किया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक उदय राज विशिष्ट अतिथि मंडलीय क्रीड़ा सचिव श्वेता मिश्रा शंकर इंटर कॉलेज प्रबंधक अनिल मद्धेशिया अध्यक्ष ओम प्रकाश छापडीया ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के जूनियर वर्ग बहराइच विजेता व गोण्डा उपविजेता, सीनियर वर्ग में गोण्डा विजेता बहराइच उपविजेता रही। बालिका वर्ग जूनियर वर्ग में बहराइच विजेता गोण्डा उपविजेता, सीनियर वर्ग में गोण्डा विजेता व बहराइच उपविजेता रही। प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक आन प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर निर्णायक जिला क्रीडा सचिव रामपाल यादव, पूजा रावत, अमिता, रश्मि, अरविंद कुमार, नितिन यादव, राकेश मिश्रा, केपी सिंह, जयप्रकाश, प्रधानाचार्य अनुराग प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ अरविंद मिश्रा, श्री मति लक्ष्मी पाठक, व्यायाम शिक्षक शत्रोहन शुक्ला, शंगा तोमर, शमशेर बहादुर, अजय सिंह, नितिन यादव, रामजीत राम, सप्तदर्शी सिंह, अब्दुल करीम खा, केहर पटेल, मनोज मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment