अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जन शिक्षण संस्थान बहराइच द्वारा कवि नगर में प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को शुक्रवार को संस्था की प्रियंका सिंह, यासमीन खान के हाथों सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में आराधना चौरसिया ,हुमा खातून ,आनाबिया जारिब, गौसिया बेगम आदि रही।


No comments:
Post a Comment