Tuesday, October 11, 2022

युवक पर सरेबाजार धारदार हथियार से जानलेवा हमला

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। कोतवाली क्षेत्र नानपारा में राकेश टाकीज के पास बीती देर शाम एक युवक पर धारदार हथियार से दबंग ने हमला कर दिया, इसके बाद वह फरार हो गया। युवक के गले और सिर पर गंभीर चोटें आई है। मौके पर घायल को सीएचसी नानपारा भेजा गया, यहां गंभीर हालत में लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक नानपारा कोतवाली में स्थित राकेश टाकीज चौराहे के नजदीक सोमवार रात करीब आठ बजे बाइक सवार युवक पहुंचा। युवक ने पैदल जा रहे नगर के बावर्ची टोला निवासी 30 वर्षीय शेखू पुत्र अब्बू पर हमला कर दिया। युवक निजी काम से घर से कुछ ही दूरी पर निकला था कि घटना कारित हो गई।

भयावह घटना को अंजाम दे करके युवक फरार हो गया, उसके मुंह पर मास्क लगाए जाने की बात चर्चा में आ रही है।घटना के पीछे लोग तरह तरह की रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर सड़क पर भीड़ जमा हो गई और फिर सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंच गए। मौके पर काफी देर तक भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। घटना स्थल पर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ जांच करने पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी। फिरहाल जरूरी तहकीकात जारी है।

No comments:

Post a Comment