Saturday, October 15, 2022

बुढ़िया को फ्री दवा दिलाने के नाम पर खिलाया नशा, लूटे जेवर

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता) 

नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। कोतवाली नानपारा के ग्राम गुलाल पुरवा दाखिली भोपतपुर बेलवा निवासी इस्लामन करीब 75 वर्ष पत्नी सत्तार अपने नाती की दवा लेने के लिए नानपारा आई हुई थी जब वह कटनिया तिराहा के पास थी तभी एक अज्ञात युवक उनको मिला और बहला-फुसलाकर कहा कि तुम कमजोर हो चलो तुमको अस्पताल से फ्री की दवा मिल रही है  ले दें पहले अस्पताल ले गया जहां दवा का पर्चा बनवाया और दवा दिलाने का काम किया इसके बाद वह एक ऑटो रिक्शा पर बिठाकर उनको रेलवे स्टेशन ले गया जहां पर उनको अपने साथ में ठंडा पिलाया कुछ देर बाद जब वह बेहोश हो गई तो उनका ₹25000 कीमती कान का बाला तथा चांदी की चूड़ी और पायल निकाल कर चला गया  होश आने पर पैदल चलकर बूढ़ी मां ने अपने परिजनों को बताया बूढ़ी मां  की बहू साजिदा पत्नी रफीक निवासी गुलालपुरवा की ओर से कोतवाली नानपारा में तहरीर दी गई है। बताते हैं कि कई माह पूर्व  कतरनिया मार्ग पर स्थित आर्यव्रत बैंक रजवापुर शाखा के बाहर से  कसाई टोला की  एक वृद्धा को  रिक्शा  चालक बहला-फुसलाकर ले गया था और लूट लिया था।


No comments:

Post a Comment