Tuesday, October 25, 2022

व्हाट्सएप सिस्टम क्रैश, मैसेजिंग हुई ठप, यूजर्स परेशान

डी०पी०श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्स एप का सर्वर अचानक डाउन हो गया है। भारत में कई लोग इसको एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। लोगों को मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी हो रही है। व्हाट्स एप पर किसी यूजर्स को मैसेज को सेंड करने पर एरर आ रहा है। इससे करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं, इसको लेकर ट्विटर पर मीम्स भी वायरल होने लगे हैं। 

व्हाट्स एप डाउन होने पर यूजर्स बड़ी संख्या में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर और फेसबुक पर इस बारे में लिख रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स एक दूसरे से पूछ रहे हैं कि क्या सही में व्हाट्सऐप की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऐसा कम ही होता है, जब मेटा फैमिली की ऐप्स (व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम) में ऐसी दिक्कतें देखने को मिलें हालांकि, अभी व्हाट्सऐप चैटिंग नहीं हो पा रही। यहां तक मैसेज भेजने व प्राप्त करने भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। ट्वीटर पर कई यूजर्स व्हाट्स एप डाउन होने पर तंज भी कस रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि व्हाट्सडाउन होने के बाद लोग ट्विटर पर आ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment