अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। मुसलमानों के नबी मोहम्मद साहब की विलादत (जन्म दिवस) के अवसर पर ईद ए मिलाद उन नबी का जुलूस परंपरागत रूप से दरगाह गौसिया मोहल्ला तोपखाना से शनिवार की रात को निकाला गया जुलूस का जगह-जगह स्वागत हुआ पूर्व चेयरमैन अब्दुल वहीद ने मोहल्ला चिकवा टोला व जबलीगंज में जुलूस पर पुष्प वर्षा की वहीं दूसरी ओर वर्तमान चेयरमैन अब्दुल मोहीद राजू ने कमेटी एवं संभ्रांत लोगों का साफा बांधकर स्वागत किया । शहर में निकाला गया जुलूस परंपरागत मार्गों पर होता हुआ रविवार शाम समाप्त हुआ इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे कोतवाल नानपारा शमशेर बहादुर सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहा।
मालूम हो कि अंजुमन जुलूस ए मोहम्मदी कमेटी के सदर मौलाना मोइनुद्दीन कादरी के नेतृत्व में शनिवार की रात ईद ए मिलाद उन नबी का जुलूस दरगाह ए गौसिया से निकाला गया जुलूस में भारी संख्या में बूढ़े जवान एवं बच्चे मौजूद थे अंजुमन जुलूस ए मोहम्मदी ,दावते इस्लामी, राजा बाजार ,किला मोहल्ला सहित कई ढेलो पर पर झांकियां सजाई गई थी जुलूस के साथ युवक झंडे भी हाथों में लेकर चल रहे थे इसके के साथ तिरंगा भी था लोग नबी पर दुरुदओ सलाम पढ़ते हुए अपने परंपरागत रास्तों से होते हुए दूसरे दिन अपने स्थान पर वापस हुए जहां पर दुरुदसलाम पढ़ा गया तथा देश में अमन चैन तथा खुशहाली के लिए दुआ की गई जुलूस को संपन्न कराने में प्रमुख रूप मौलाना मोइनुद्दीन कादरी, मास्टर अख्तर जाफरी ,डॉक्टर शकील अंसारी, नगर चेयरमैन अब्दुल मोहीद राजू ,पूर्व चेयरमैन अब्दुल वाहिद ,मुन्ना ,रहमत अली हाशमी, समी उल्ला खान शोएब सभासद, राजा खान, साहिल खान, अनस खान, फराज खान, सालेहीन , अब्दुलवली, अकील शेख ,हलीम अंसारी ,मुसीर सेठ ताजुद्दीन हक्कानी,मोमिन पेन्टर ,हाजी राशिद, शालू खां ,नसरुद्दीन आदी थे।


No comments:
Post a Comment