Saturday, October 8, 2022

लगातार बारिश से गांव-गांव मची तबाही, जनजीवन अस्त व्यस्त

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त है। एक तरफ जहां फसल नष्ट होने की कगार पर है तो वही दूसरी ओर नदियों में आए तूफान ने गांव मे तबाही मचा दी है। क्षेत्र के बंजरिया, ककररहा, बौंडी, लौकिहा, माझा दरिया बुर्द, एकघरा, डल्लापुरवा, बेला मकन, चौकसाहार, जरबधिया, बेलहन व बहरौली सहित लगभग एक दर्जन गांवों में पानी घुस गया है।  ग्रामीणों का कहना है आफत ऊपर व नीचे दोनों से आ गई है। ऐसे मे हम लोग कैसे बचे ये समझ नही आ रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर तहसील प्रशाशन ने बचाव कार्य शुरू किया और गाँवो मर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास शुरू किया। लोगो ने बंधे पर अपना आसरा बनाया है। 


         नायब तहसीलदार मनीष वर्मा राजस्व टीम के साथ बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो का निरीक्षण कर ग्रामीणों को हर सम्भव मदद का आश्वासन देते रहे। ग्रामीण कैलाश नाथ, उपेंद्र कुमार और राम मिलन मिश्र ने बताया कि अभी तक हम लोगो की प्रशाशन ने कोई सुध नही ली है। ऐसे जो कुछ था गाँव मे रह गया ऐसे में हम सभी क्याखाए। प्रशाशन ने कोई खाने की सामग्री उपलब्ध नही कराई है। नायब तहसीलदार ने बताया कि तैयारी की जा रही है जल्द ही बंटवाया जाएगा। फिरहाल क्षेत्र में दैवीय आपदा से लोग काफी परेशान हैं।





No comments:

Post a Comment