ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश तथा लगातार पानी के बढ़ने से नानपारा तहसील क्षेत्र के शिवपुर ब्लाक तथा बलहा ब्लाक के अधिकांश गांव जलमग्न हो रखें लोगों को राहत पहुंचाने के लिए तहसील प्रशासन से लेकर सामाजिक संगठन तथा नानपारा विधायक की ओर से राहत शिविर लगाए गए हैं। नगर के स्टेशन रोड पर सांवरिया रसोई की ओर से लंच पैकेट तैयार कर ग्रामीण अंचलों में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को तहसील प्रशासन एवं एनडीआरएफ के सहयोग से लंच पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सामाजिक संगठन से लेकर व्यापारी एवं विधायक द्वारा लोगों को राहत सामग्री के साथ खाद्यान्न पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है सांवरिया रसोई की ओर से लगातार प्रशासन को सहयोग करते हुए लंच पैकेट की व्यवस्था कराई जा रही है संगठन द्वारा पूर्व में भी कारोना काल में भी ग्रामीण अंचलों से लेकर असहाय और गरीब लोगों की मदद करते हुए खाद्यान्न पैकेट और लंच पैकेट वितरित करने में महत्वपूर्ण सहयोग किया था। सांवरिया रसोई से सत्य प्रकाश गुप्ता, आनंद पोद्दार, रामस्वरूप अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल द्वारा लगातार लंच पैकेट बनवाकर वितरित किया जा रहा है। सांवरिया रसोई के द्वारा बन रहे लंच पैकेट की व्यवस्था देखने के लिए नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, उप जिला अधिकारी अजीत परेश, नायब तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा ने निरीक्षण भी किया है।

No comments:
Post a Comment