पार्वत रावत (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि)
पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड। बेहतर प्रबंधन और अनुशासन के धनी जनपद पौड़ी के नए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर से हैं। वे 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं। जिला अधिकारी बनने से पूर्व डॉ आशीष चौहान नैनीताल, रुद्रप्रयाग और चमोली में संयुक्त मजिस्ट्रेट तथा पिथौरागढ़ में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शासन में अपर सचिव रहते हुए वे नागरिक उडड़यन विभाग में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी अपने दायित्व का बेहतर तरीके से निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने 7 अक्टूबर 2017 से 31 जुलाई 2020 तक उत्तरकाशी के जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी तथा 4 अगस्त 2021 से 29 अक्टूबर 2022 तक पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी रहे हैं।

No comments:
Post a Comment